कैराना। नगर के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन हवन यज्ञ के उपरांत भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल चौहान ने किया।
शुक्रवार को शामली रोड पर स्थित सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में सेंट आरसी क्रिकेट एकेडमी के शुभारंभ के अवसर पर हवन यज्ञ किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि क्रिकेट खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने कहा कि कैराना क्षेत्र के छात्र एवं युवा इस एकेडमी के माध्यम से खेल कौशल कर लाभान्वित तो होंगे ही, बल्कि क्षेत्र का नाम भी देश और विदेश में रोशन करेंगे। क्रिकेट एकेडमी के चीफ कोच नीरज छावड़ा ने छात्रों और युवाओं को एकेडमी में प्रवेश लेकर देश सेवा के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। मौके पर डीएस चौहान, प्रदीप कौशिक, राहुल चौहान, नसीम, बलवीर सिंह, आदेश चौहान, सचिन चौहान, कंवरपाल, तेजपाल, सागर चैहान, उमेश चौहान, पंकज चौहान, अन्नु चौहान आदि उपस्थित रहे।