फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति के नए अध्यक्ष बनें मनोज मितल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान सेवा समिति का आठवां अधिष्ठापन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। शुभारंभ अतिथियों विजय कौशिक, अरविंद संगल, विपिन कौशिक व यशपाल पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान वर्ष 2017-18 के सचिव संजीव लोहान और अध्यक्ष राकेश कुमार ने पूर्व वर्ष की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इसके बाद अधिष्ठापन अधिकारी अरविंद संगल ने वर्ष 2018-19 के लिए नए अध्यक्ष मनोज मित्तल, सचिव अमित कौशिक, कोषाध्यक्ष दर्शन कपूर व समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। विजय कौशिक ने नई टीम को बधाई दी। नए अध्यक्ष मनोज मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए दिए गए सभी दायित्वों का निर्वाह करने की बात कही। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। इस दौरान दीपक कौशिक, रामकुमार वर्मा, अमित, विनोद, अजय, नीरज, अर्जुन वर्मा, मुुकेश तायल, दीपक वर्मा, नरेंद्र, आकाश, संजीव, योगेंद्र, राम अवतार, वैभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें