फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज लीकेज होने पर लोगों की बढ़ी परेशानी, जमकर किया हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

सीवरेज लीकेज होने पर कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की।
कस्बा कांधला के मोहल्ला कानूनगोयान में पिछले काफी दिनों से सीवरेज का ढक्कन टूटने के कारण उससे गंदगी सड़क पर आ रही है। पूर्व सभासद दिलशाद अहमद ने बताया कि मोहल्ले के लोग कई बार पालिका प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़क पर गंदगी अटी होने के कारण लोगों का गली से निकलना मुश्किल है। उमेद, दिनेश ने बताया कि घर का दरवाजा खोलते ही गंदगी से दुर्गंध फैल जाती है। समस्या का समाधान न होने के कारण शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन। चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान नही हो पाता है तो पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना देंगे। इस दौरान सुलेमान, शहजाद, सोनी मिर्जा, तसव्वर बेग, शाबिर बेग, डॉ. गुलजार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें