कैराना। दोस्तों के साथ यमुना में नहाने आया हरियाणा निवासी एक युवक डूब गया। आधा घंटे के मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव बाहर निकाला।
शनिवार सुबह 10 बजे हरियाणा के थाना सनौली के गांव कुराड़ निवासी (19) अमित अपने दोस्तों के साथ यमुना में नहाने आया था। इसी दौरान अमित डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने शोर मचा दिया। जिस पर वहा मौजूद गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। सूचना पर कैराना पुलिस मौके पर पहुंची। आधा घंटा की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अमित के शव को यमुना से बाहर निकाला। सूचना पर गांव कुराड़ से अमित के परिजन भी मौके पर आ गये। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गये। यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई हरिओम त्यागी ने बताया कि अमित के परिजनों द्वारा पुलिस कार्रवाई से इंकार करने पर शव को उनकी सपुर्दगी में दे दिया।