फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95.

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने आसमां छू लिया। विद्यालय के दिव्यम राजवंशी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉप टेन सूची में अपना स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डाक्टर आरके शर्मा ने विद्यालय के छात्र दिव्यम राजवंशी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कैराना टॉप किया। हर्ष गोयल 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा विशाल भारद्वाज 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा खुशी रोहिला 86.0, मोहम्मद कैफ शम्सी 86.0, शौर्य शर्मा 83.8, सुष्मिता 83.2, रिया चौहान 81.4, रितिका गर्ग 81.2 तथा शरद शर्मा ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। डायरेक्टर यशपाल पंवार ने सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर, व्यापारी राजीव राजवंशी के पुत्र दिव्यम की सफलता पर आस पड़ोस के लोगों ने उसे बधाई दी है। दिव्यव राजवंशी ने बताया कि वह आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें