फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर बन करुंगा देश के लिए काम: वैभव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मदरलैंड पब्लिक स्कूल के वैभव गर्ग ने सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय और यूपी में नौंवा स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनके पिता मनोज गर्ग बीकॉम पास है और वह जूतों की दुकान करते है। माता रीतू गर्ग एमए पास है और वह गृहणी है। बड़ा भाई हर्षित शहर के सेंट आरसी स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ता है। पिता मनोज ने बताया कि वैभव सपना बचपन से ही इंजीनियर बनकर देश के लिए काम करने की इच्छा है। उसने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के शिक्षकों की सहायता से करीब 12 से 14 घंटे की पढ़ाई कर प्राप्त की है। उसके पास मोबाइल तक नहीं है। दो दिन पहले ही वह आईआईटी की कोचिंग करने राजस्थान के कोटा शहर में गया है। माता रीतू ने बताया कि वह केवल दिन में 10 मिनट टीवी पर कार्टून और डिस्कवरी चैनल ही देखता है। उसे पढ़ाई के अलावा कोई अन्य शौक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें