फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से मुक्ति के लिए शामली मे चारो ओर बने रिंगरोड

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को ज्ञापन देकर जाम से मुक्ति के लिए शामली में चारों ओर रिंग रोड बनाने, हरियाणा एवं पंजाब पुलिस द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने, व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करने, 60 वर्ष से ऊपर के व्यापारियों की पेंशन योजना लागू करने, पंजीकृत व्यापारियों को जीवन दुघर्टना बीमा राशि पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख करने, लखनऊ में किसान भवन की तर्ज पर व्यापारी भवन आवंटित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष धीमान, रवि संगल, अनुज गोयल, ओम कुमार गर्ग मौजूद रहे। अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने शामली में रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना किए जाने, गुरुद्वारा रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने, दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे लाइन पर स्पीड ट्रेन चलाने, लखनऊ की तर्ज पर शामली में नया बस अड्डा खोले जाने, शामली के जिला अस्पताल में विशेेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती और जिला मुख्यालय पर खेल स्टेडियम की स्थापना किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें