व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए संघर्ष होगा
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि 21 मई को लखनऊ में होने वाले प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से भारी संख्या में व्यापारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि 21 मई को लखनऊ में होने वाले प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए 10 मई से लेकर 13 मई तक सहारनपुर, बागपत, समेत दस जिलों में दौरा किया जाएगा। बैठक में ब्रजभूूषण संगल, सुभाष धीमान, पवन गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, मनोज मित्तल, रवि संगल, आशुपुरी, पंकज वालिया, रामकुमार 0राय, प्रदीप संगल, कंवरवीर सिंह कांबोज मौजूद रहे।