शामली।
कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर फोर्स आनी शुरू हो गई। शामली में चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए कप्तान द्वारा पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों की 27 कंपनी मांगी गई है। जिले में 28 मई को मतदान होना है। इसके चलते पुलिस-प्रशासन चुनावी तैयारियों में लगा हुआ है। उधर जिले में चुनाव आयोग द्वारा फोर्स भेजनी शुरू कर दी गई है। जिसके चलते जिले में मंगलवार को अलीगढ़ से एक कंपनी पीएसी शामली में पहुंच गई। बुधवार सुबह मेरठ से आरआरएफ की एक कंपनी शामली में पहुंच गई। स्थानीय पुलिस द्वारा फोर्स की रुकने की व्यवस्था की गई है। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि फोर्स के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही ओर भी फोर्स आ जाएगी।