शामली। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। मां शिव दुर्गा हनुमान मंदिर रेलपार में मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से मासिक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। परवेंद्र कुमार के परिवार ने मां शाकंभरी देवी की विशेष पूजा- अर्चना विधि विधान से संपन्न कराई। कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारा शुरू किया। समिति के अध्यक्ष डाक्टर अनिल बंसल ने बताया कि मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए 28 फरवरी को हनुमान चौक से श्रद्धालुओं की बस जाएगी। डाक्टर अनिल कुमार बंसल, प्रवीण बंसल, संदीप संगल,अंजलि संगल, डाक्टर उमेश कुमार, बाल किशन, सुशील गौतम, पंकज गोयल, अनिल तायल, सुषमा तायल, गिरधारी लाल नारंग, नरेंद्र बंसल, नरेंद्र स्वरूप बिंदल, मिथलेश जैन, नेहा तायल, वैभव गर्ग, राधेश्याम, नीरज सुुुरेश आदि का सहयोग रहा। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, सचिव राकेश अग्रवाल ने बताया कि मोहल्ला काका नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में भी भंडारा आयोजित किया गया। पंडित सुरेश कुमार ने विधि- विधान से सुरेंद्र बंसल, कविता आदि यजमानों को पूजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सचिव राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भौरीलाल संगल राकेेेश गर्ग, कविता, मुुकेश, अजय, आदेश, सहयोग रहा। सचिव ने बताया कि 28 फरवरी को श्रद्धालुओं की एक बस मां शाकंभरी देवी के लिए रवाना होगी।