शामली। वीवी कॉलेज में एनएसएस की प्रथम और द्वितीय इकाई का एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डाक्टर वेदकुमारी ने किया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व समझाते हुए समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। वहीं, अपने आसपास सफाई रखने के लिए भी प्रेरित किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए कॉलेज परिसर में सफाई कर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। डाक्टर मंजू मगन, डाक्टर प्रताप कुमार, भूपेंद्र कुमार, नीना छोकरा, बबली, भीष्म, दीपक, संगीता, गुंजन आदि मौजूद रहे।