कैराना(शामली)। सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन की मांग पर गंभीर बीमारी से ग्रस्त रोगी के उपचार के लिए सरकार ने पांच लाख की आर्थिक सहायता दी है। झिंझाना क्षेत्र के ग्राम खोड़समा निवासी दिनेश कुमार पुत्र वेदपाल सिंह ने परिजनों के साथ दो माह पूर्व कैराना के सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन से मिलकर गुर्दे की बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की थी। इस पर विधायक ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा था। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से विधायक नाहिद हसन को पत्र भेजकर अवगत कराया कि पीड़ित दिनेश कुमार को उपचार में सहायता के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की सहायता दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को भेज दी गई है।