शामली। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के तत्वावधान में वित्तविहीन शिक्षकों की तहसील बनत स्थित हनुमान मंदिर में देवेंद्र पाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पूर्व की सरकार द्वारा दिए गए मानदेय को भाजपा सरकार द्वारा बंद कराने, जनपद में शिक्षकों का डाटा अभी तक फीडिंग कार्य शुरू न होने पर रोष व्यक्त किया गया। निर्णय लिया कि अगर पांच फरवरी तक प्रदेश सरकार फिर से मानदेय देना शुरू नहीं किया तो सभी शिक्षक छह फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा और उसके बाद मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुचंकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम शिव बहादुर सिंह को और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वित्त लेखाधिकारी राजेंद्र कुमार कौशिक को सौंपा। जिलाध्यक्ष श्रवण भार्गव ने बताया कि अन्य जनपदों में वेबसाइट पर शिक्षकों का डाटा फीडिंग कार्य चल रहा है। जबकि जनपद शामली में अभी तक लॉगिन पासवर्ड तक भी नहीं मिल सके है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि अगर वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय शुरू नहीं किया गया तो 2019 में होने वाले चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजीव, नवीन गर्ग, घनश्याम, प्रदीप कुमार राणा, विनय शर्मा, प्रदीप कुमार, लियाकत अली, बाबर, योगेश राजपूत, सरोज बाला, सीमा तोमर, रजनी गोयल, रेणूूका, पारुल मलिक, दिनेश शर्मा, फूल कुमार आदि मौजूद रहे।