पाइप लाइन लिकेज होने से लोग रहे परेशान
शामली। शहर में पाइप लाइन लिकेज होने से लोग परेशान रहे, जिसके चलते लोगों के घरों में पूरी तरह से पानी नहीं पहुंच सका।
बृहस्पतिवार को बड़ा बाजार स्थित शिवमूर्ति के पास सड़क के बीच से पाइप लाइन लिकेज होने से सारा पानी सड़क पर ही बहता रहा। पूरा दिन लोगों के घरों में लिकेज होने से पानी नहीं पहुंच सका। जिस कारण पानी की परेशानी को लेकर लोग काफी परेशान नजर आए। अंकित ने बताया कि एक तो मोहल्ला पहले से ही ऊंचाई पर है, जिस कारण पानी का प्रेशर कम आता है। वहीं, सुबह से पाइप लिकेज होने के कारण बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है।