शामली। गणित और विज्ञान के शिक्षकों के दस दिवसीय प्रशिक्षण का छठा दिन रहा। इसमें 41 शिक्षकों को गणित में मास्टर ट्रेनर्स हरविंद्र सिंह ने वर्गमूल और घनमूल निकाले का सूक्ष्म तरीका समझाते हुए त्रिकोणमिति और सारिणी का भी अध्ययन कराया। विज्ञान में मास्टर ट्रेनर्स बाल किशोर और संजीव कुमार ने सभी शिक्षकों को प्रकाश के बारे में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही जीव विज्ञान में स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में सरल तरीके से अवगत कराया। उन्होंने सभी शिक्षकों से दिए गए प्रशिक्षण के आधार पर ही पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।