कैराना (ब्यूरो)। शनिवार को कैराना में लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायिक अधिकारियों के प्रयास से 611 सिविल और फौजदारी के मुकदमों का निस्तारण कराया गया। इसके अलावा एक लाख छह हजार 430 रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। सिविल जज सीनियर डिविजन राज मंगल सिंह यादव की अदालत में 22 सिविल वादों का निस्तारण कराया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनीश मोहन वर्मा की अदालत में 267 वादों का निस्तारण कराते हुए 47 हजार 50 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। चेक बाउंस होने के दो मामलों में प्रतिवादी पक्ष से वादी पक्ष को पांच लाख 37 हजार 540 रुपए दिलाए गए। सिविल जज जूनियर डिविजन कमल सिंह की अदालत में 227 सिविल और फौजदारी के मामलों का निस्तारण कराते हुए 55 हजार 370 रुपये का अर्थदंड वसूल कराया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन राजेंद्र प्रसाद भारती की अदालत में 195 मामलों का निस्तारण कराते हुए 4 हजार 10 रुपये का अर्थदंड वसूल कराया गया।