फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर खड़ी महिला गिरी, हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरिद्वार निवासी उर्मिला अपनी बहन ओमवीरी निवासी पीनना के साथ खेकड़ा में एक शादी समारोह में गई हुई थी। बुधवार को दोनों ट्रेन से लौटी और पीनना जाने के लिए नगर के मुजफ्फरनगर बस अड्डे पर बस का इंतजार करने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान उर्मिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इस पर ओमवीरी ने शोर मचा दिया। जिस पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और उर्मिला को सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोग महिला के शव को लेकर वापस मुजफ्फरनगर बस अड्डे पर ओमवीरी के पास पहुंचे। उर्मिला की मौत की सूचना ओमवीरी ने अपने परिजनों को दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन मौके पर पहुंचे और शव को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें