झिंझाना (ब्यूरो)। गांव बिड़ौली सादात में मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस इमाम बारगाह से होकर गलियों से गुजरता हुआ करबला में समाप्त हुआ। इस दौरान जुलूस में शिया सोगवारों ने मातम किया और सीनाजनी की। मर्सिया पढ़ा गया। इसके बाद एक मजलिस का आगाज किया गया। मौलाना नासिर अली ने कहा कि सभी को नेक रास्ते पर चलना चाहिए। वसी हैदर, गुड्डू मियां, फजले अली, अच्छू मियां, शौकीन शाह, मोहम्मद रजा, अब्बास, महताब, मेहंदी, मुख्तार, मेहंदी हुसैन अली, लियाकत अली, बाकर अली, शाकिर अली, सलीम शाह, तसलीम शाह, समर रजा कमर अब्बास, नफीस शाह, वसी हैदर आदि मौजूद रहे।