कोहरे के कारण दिन में वाहनों की जली लाइटें
शामली। सोमवार को आकाश में बादल और कोहरा छाए रहने से सर्द मौसम बना रहा। सुबह के समय दिन में चालकों को वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा।
पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं होने से दिन का तापमान 23 डिग्री न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आकाश में बादल व कोहरा छाया गया है। फिलहाल दो दिन बाद मौसम में बदलाव आएगा। नवंबर में बार-बार मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में सोमवार को आकाश में बादल व कोहरा छाए रहने से मौसम ठंडा हो गया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से मौसम ठंडा रहा। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आ रहा है। इस सप्ताह में कोहरा व बादल का दूसरा दिन है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दो तीन दिन बादल छाया रहेगा। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को सर्द मौसम होना शुरू हो जाएगा। उधर, शामली रोडवेज बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक रोडवेज बसो का आवागमन प्रभावित रहा।