फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर घायल किया, बेहोश होने पर छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नई बस्ती सलेमपुर मार्ग पर शुक्रवार को खेत में राहगीरों ने एक युवक को खेत की डोल पर बेहोश पड़ा देखा। उसके शरीर पर लाठी, डंडो से हमला के निशान थे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद होश में आने पर युवक ने अपना नाम सलीम निवासी नई बस्ती कांधला देहात बताया है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह किसी कार्य के लिए घर से निकला था। इसी बीच मोहल्ले के तीन युवक उसको अपने साथ खेत की ओर ले गए और उसको लाठी, डंडो से पीटा। युवक कई घंटे तक वहां रहे और खाने पीने के साथ ही उसको पीटते रहे। बेहोश होने पर उसको छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें