फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव के निरीक्षण की सूचना पर ब्लॉक में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
विचार विमर्श किया
विज्ञापन

ऊन। सोमवार को लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक तहसील ऊन परिसर में आयोजित की गई। इसमें लेखपालों ने अधिकारियों के तानाशाही रवैया अपनाए जाने के कारण रोष व्यक्त किया गया। बाद में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने की मांग की। इसमें लेखपालों ने अधिकारियों द्वारा लेखपालों को उनके कार्य क्षेत्र से बाहर के कार्य करवाने जैसे ऋण मोचन, फीडिंग कार्य, बिना सूचना कार्य को तुरंत करने के मौखिक आदेश तथा कार्य में सहयोग न करने की बात कही। सभी लेखपालों ने एक छह सूत्रीय ज्ञापन तैयार किया। इस मांगपत्र को लेकर जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों से बात की जाएगी। बैठक में सचिव मुकेश भारती ,शैलेंद्र सिंह, श्यामलाल, अमरीश ,राकेश, सुरेंद्रदत्त, अंकित ,राधेश्याम ,छाया आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें