ब्रह्म सिंह बने आरके इंटर कॉलेज के प्रबंधक
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक पूर्व विधायक बाबू सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उनके स्थान पर प्रबंध समिति ने ब्रह्म सिंह को कॉलेज प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी। प्रबंधक बनाए जाने के कारण उनके रिक्त पद के प्रति सदस्य पद पर डॉक्टर हरेंद्र सिंह वर्मा को चुना गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जयपाल सिंह ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष भगत सिंह, देवराज, विरेंद्र सिंह मलिक, हरपाल सिंह, भोपाल सिंह, सुधीर कुमार, लोकेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।