शामली। शहर के शिवगंज मंडी स्थित शिवमंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। वृंदावन से आए कथा व्यास डॉक्टर नरेश चंद शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा की। इस मौके पर शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष गिरीशचंद गर्ग, पवन बजरंगी, वैभव गर्ग, भारत मित्तल, जितेंद्र कुमार जैन समेत शिवगंज मंडी के लोग मौजूद रहे।