डीएम को सौंपा ज्ञापन
शामली। जमीयत-उलेमा ए हिंद ने डीएम के नाम ज्ञापन में हजयात्रियों की सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
बुधवार को जमीयत उलेमा- ए- हिंद के सचिव मौलाना अयूब, मोहम्मद मुस्तफा एडवोकेट आदि ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह के नाम ज्ञापन देकर अवगत कराया कि देशभर से हजयात्रियों का एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हो गया है। एयरपोर्ट पर हजयात्रियों की सुरक्षा किए जाने की मांग की है, जिससे मुसलमानों को अपने धार्मिक कर्तव्य को पूरा करने मे कोई कठिनाई न हो।