बाबरी। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे के गांव हिरनवाड़ा निवासी व्यक्ति जाहरवीर गोगा म्हाडी पर आयोजित कार्यक्रम में ढोल बजाकर घर लौट रहा था। घर के निकट गली में पहुंचने पर उसने चुडै़ल दिखाई देने का शोर मचा दिया। आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो व्यक्ति बेहोश पड़ा था। व्यक्ति ने होश में लाने पर काले कपड़ों में चुडै़ल की बात बताई तो गांव में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान के पति ठाकुर आदित्य ने मंदिर में लाउडस्पीकर से एलान कराया कि सभी अपने बच्चों की देखभाल करें। यदि किसी प्रकार की घटना होती है, तो उसके बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें। वहीं, युवकों ने रात में पहरा शुरू कर दिया है।