थानाभवन। पुलिस चौकी परिसर में स्थित हनुमान और शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक हवन पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में राज्यमंत्री सुरेश राणा की पत्नी नीता राणा ने भी हिस्सा लिया। पंडित देव शर्मा के सानिध्य में हवन-पूजन हुआ। तत्पश्चात मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में वैश्य समाज के अध्यक्ष कुलदीप गर्ग यजमान रहे। इस अवसर पर रामभरोसे, प्रदीप कुमार, अशोक चावला, प्रवीण कुमार, शिवम गिरधर, विनय सैनी, सोमनाथ आदि का विशेष योगदान रहा ।