युवक छत से गिरकर घायल
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला शैदमीर निवासी रामफल सैनी रात्रि में घर की छत पर सो रहा था। लघुशंका के लिए जाने समय अंधेरा होने के चलते छत से गिर कर घायल हो गया। जिसे परिजनों ने रात्रि में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।