थानाभवन। गांव बुंटा निवासी अबुल कलाम पुत्र खुर्शीद सोमवार को पत्नी बनो जहां और दो छोटे बच्चों अब्दुल वारिस, मारूफ के साथ बाइक से थानाभवन की ओर आ रहा था। गांव मनट के पास स्थित मंदिर के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। एंबुलेंस से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते चारों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।