थानाभवन। मोहल्ला सैयदान निवासी वली हैदर जैदी ने थाने में तहरीर दी कि उसका खेत पट्टी मसावी में है। आरोप है कि उसके पड़ोसी लखमी ने खेत में खड़े पापुलर के पेड़ काट लिए है। अब आरोपी डोल को काटकर जमीन अपनी ओर मिलाने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।