फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31459 प्रवासी श्रमिकों को गृह जनपद भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि अन्य राज्यों से जनपद में 32217 श्रमिक आए थे। शामली से विभिन्न जनपदों के रोडवेज बसों के माध्यम से 31459 श्रमिकों को उनके गृह जनपद में भेजा गया है। अन्य राज्यों से आने वाले 715 श्रमिक शामली के हैं। इस समय 43 श्रमिक क्वारंटीन हैं। जनपद के रहने वाले 715 श्रमिकों में उड़ीसा से 02, उत्तराखंड से 09, कर्नाटक 18, गुजरात से 86, छत्तीसगढ़ से 60, तेलंगाना से 02, दिल्ली से 06, पंजाब से 30, मध्यप्रदेश से 32, महाराष्ट्र से 89, राजस्थान से 42, हरियाणा से 139, हिमाचल से 19, उत्तर प्रदेश से 166, आंध्रप्रदेश 10, केरल से 02, चंडीगढ़ से 03 और जम्मू कश्मीर से 01 श्रमिक जनपद में पहुंचे है। विभिन्न राज्यों से रेड जोन से आए 119 श्रमिकों की जांच कराई जा चुकी है। सभी स्वस्थ पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें