खेलो इंडिया सेंटर के लिए 30 खिलाड़ियों का होगा चयन
शामली। केंद्रीय खेल मंत्रालय के खेलो इंडिया सेंटर योजना में एथलेटिक्स खेलों का निर्धारण किया गया है। जिसके तहत पंजोखरा के ग्रामीण स्टेडियम में 30 खिलाड़ियों को एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि एथलेटिक्स का खेलो इंडिया सेंटर संचालित करने के लिए 9 से 15 वर्ष यानि एक अप्रैल 2022 तक के आयु वर्ग के 15 बालक और 15 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित 30 खिलाड़ी खेल निदेशालय के निर्देश और भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्हें प्रतिवर्ष खेल किट और खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। खिलाड़ियों के चयन के लिए ग्रामीण स्टेडियम पंजोखरा में दिनांक 28 सितंबर सुबह 8:30 बजे ट्रायल होंगे। एथलेटिक्स खेलों से संबंधित 9 से 12 वर्ष तक के आयु वर्ग के बालक और बालिका अपना आधार कार्ड, जन्मतिथि के लिए जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, दो फोटो और अभिभावक की सहमति पत्र के ट्रायल में भाग ले सकते हैं। संवाद