फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कूड़े में गए पालिका के 30 लाख, समस्या का नहीं हुआ समाधान

विज्ञापन
शामली भौंसवाल रोड पर कूडे के ढेर की बदबू  से बचने के लिये मास्क लगा जाते साईकिल सवार
विज्ञापन
शामली। शहर के भैंसवाल मार्ग पर कूड़े के पहाड़ का निस्तारण करने में नगरपालिका ने लगभग 30 लाख रुपये खर्च कर दिए, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। डंपिंग ग्राउंड के आसपास रहने वाले लोगों को जीना दूभर बना हुआ है। पालिका कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

तीन दशक से भी ज्यादा समय से भैंसवाल मार्ग पर स्थित पालिका की भूमि पर शहर से रोजाना निकलने वाला कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े का निस्तारण न होने के कारण वहां पर कूड़े का पहाड़ बन गया है। हालात ये हैं डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा डालने के लिए जगह कम पड़ रही है। पालिका अधिकारी न तो कूड़ा डालने के लिए दूसरी जमीन तलाश जाए और न ही कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण कर सके। इसके चलते डंपिंग ग्राउंड के आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
करीब एक साल पहले नगरपालिका ने डंपिंग ग्राउंड में बने कूड़े के पहाड़ के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी को 527 रुपये प्रति टन की दर से ठेका दिया था। उस समय लगभग 34 हजार टन कूड़ा माना गया था। कंपनी ने कई महीने बाद काम शुरू किया और कुछ समय बाद ही बंद कर दिया। बरसात में भी कूड़ा निस्तारण का काम बंद रहा। नगरपालिका ने कंपनी को लगभग 30 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन जितने कूड़े का निस्तारण हुआ, उससे ज्यादा वहां पर नया कूड़ा इकट्ठा हो गया।
विज्ञापन

ईओ रामेंद्र सिंह का कहना है कि उनके कार्यकाल में ठेका कंपनी को भुगतान नहीं किया गया। उनसे पहले जो अधिशासी अधिकारी रहे हैं, उनके समय में ठेका कंपनी को भुगतान किया गया है। बरसात के मौसम में काम बंद रहने के कारण उनके स्तर से कंपनी को कोई भुगतान नहीं किया गया।
- भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल का कहना है कि वे नगर पालिकाध्यक्ष से जानकारी करेंगे कि डंपिंग ग्राउंड में इकट्ठा हो रहे कूड़े के निस्तारण के लिए पालिका स्तर से इसमें क्या प्रयास किए जा रहे हैं, क्या कार्रवाई की गई है। कूड़ा निस्तारण के लिए वे अपने स्तर से भी प्रयास करेंगे।
- ये बोले बलजीत नगर के नागरिक
- हेमंत का कहना है कि जब भी हवा चलती है तो डंपिंग ग्राउंड में बने कूड़े के ढेर से दुर्गंध आती रहती है। दुर्गंध आने से उन्हें घर के अंदर ही रहना पड़ता है। अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
- योगेंद्र सिंह का कहना है कि जब भी वे भैंसवाल मार्ग से जाते हैं तो मुंह पर रूमाल रखना पड़ता है। दुर्गंध के कारण वहां से निकलना मुश्किल होता है। नगरपालिका को इसका समाधान निकालना चाहिए।
- संजीव तोमर का कहना है कि यह समस्या काफी पुरानी है। कूड़ा यहां कई सालों से डाला जा रहा है, लेकिन इसके निस्तारण की व्यवस्था आज तक नहीं हुई। नगरपालिका को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
मूर्ति देवी का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड में ही रोज कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। बारिश के समय या तेज हवा चलने पर कालोनी तक बदबू आती है। उससे बचने के लिए घर के अंदर ही रहना पड़ता है। अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे।

शामली भौंसवाल रोड पर कूडे के ढेर की बदबू  से बचने के लिये मास्क लगा जाते साईकिल सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें