फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय तालाब में गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
गढीपुख्ता में मृतक बच्चा ताबिश का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बा के मोहल्ला रैदासपुरी में स्थित तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला रैदासपुरी निवासी फरहान बस पर परिचालक की नौकरी करता है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसका सबसे छोटा पुत्र तीन वर्षीय ताबिश पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चे तालाब के किनारे पहुंच गए। वहां अचानक ही ताबिश का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। जिससे साथ खेल रहे बच्चे घबरा गए और घरों की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने ताबिश के परिजनों को उसके तालाब में गिरने की जानकारी दी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वह तत्काल मौक पर पहुंच और ताबिश को तालाब से निकाला। लेकिन तब तक ताबिश की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें