शामली। जिले में मंगलवार को 69 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 15900 के लक्ष्य के सापेक्ष 2979 लोगों को टीके लगे हैं। जिले में 18.74 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 69 बूथों पर टीकाकरण किया गया। सभी बूथों पर 15900 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था,जिसमें 2979 लोगों को टीके लगे। इनमें 1090 को पहली डोज और 1889 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से जिले में 18.74 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में वैक्सीन की 336 वॉयल खर्च हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सीएचसी शामली, जिला अस्पताल शामली, अरबन पीएचसी बरखंडी, आरके डिग्री कालेज मेला विशेष, सीएचसी कांधला, सीएचसी कैराना, सीएचसी थानाभवन, सीएचसी ऊन और सीएचसी कुड़ाना में टीकाकरण किया जाएगा।