शामली सीएचसी में टीका लगवाने के लिये लगी लाइन
- फोटो : SHAMLI
जिले में 2811 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
शामली। जिले में 16 बूथों पर हुए टीकाकरण में 2811 लोगों को कोरोरोधी टीके लगे हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बुधवार को 18 से 44 साल के लोगों को 10 बूथों पर टीके लगाए गए। 1250 के लक्ष्य के सापेक्ष 1854 लोगों को टीके लगाए गए। 1349 लोगों को पहली डोज और 505 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 148.32 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 186 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा छह बूथों पर 45 प्लस के लोगों का टीकाकरण हुआ। 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 957 लोगों को टीके लगे। 590 को पहली डोज व 367 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे। 159.50 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 95 वॉयल खर्च हुई। इस तरह से जिले में 2811 लोगों को टीके लगे हैं।
शामली सीएचसी में टीका लगवाने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI