फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में छोड़ा गया 27249 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 27 हजार 249 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड के हिसाब से छोड़ा गया। बीते दो दिनों में यमुना का जलस्तर 20 सेमी बढ़कर 228.80 मीटर हो गया। दो दिन पहले यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 228.6 मीटर पर था। हथिनी कुंड बैराज से बृहस्पतिवार को यमुना में 7 हजार 574 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 27 हजार 249 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया। वहीं, उत्तर भारत में मानसून के अधिक सक्रिय होने के कारण मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावनाओं को देखते हुए यमुना के जलस्तर में अभी और वृद्धि होने की संभावना है। कैराना यमुना पुल के समीप यमुना का चेतावनी बिंदु समुद्र तल से 231 मीटर पर है। खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें