फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: 27 बीघे का तालाब टांडा गांव में खाली कराया जाए

Wed, 15 Feb 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव में चल रहे नाले की सफाई के मामले में ग्राम प्रधान के पति ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार को कार्यालय में कार्रवाई की गुहार लगाएंगे। मांग की है कि उनके गांव का 27 बीघा का तालाब टांडा गांव में खाली कराया जाए।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी गांव से गंदे पानी की सप्लाई नाले के जरिए टांडा गांव जिला मुजफ्फरनगर के रकबे से होते हुए हिंडन नदी के नाले में पहुंचता है। एक दिन पहले ग्राम प्रधान के पति व जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस बल के साथ नाले को खुलवाने का प्रयास किया था। मगर टांडा गांव के ग्रामीणों ने अपनी सीमा में नाले की खोदाई से रोक दिया था।
जिसके बाद प्रधान के पति सलीम कुरैशी का कहना है कि उनके गांव के रकबे का 27 बीघा का तालाब टांडा गांव के नजदीक स्थित है। यदि टांडा गांव के ग्रामीण नाला खोदाई की अनुमति नहीं देते हैं तो उनके गांव में मौजूद हसनपुर लुहारी के 27 बीघे के तालाब को अवैध कब्जा मुक्त कराया जाए। ताकि ग्राम पंचायत इस तालाब की खोदाई कर गांव का सारा गंदा पानी उस तालाब में पहुंचा सके। इस समस्या के समाधान के लिए बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें