संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में रेडक्रोस सोसायटी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 2551 राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण किया गया।
सोसायटी के चेयरमैन कुशांक चौहान ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके लिए रेडक्रोस सोसायटी द्वारा भी अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें तिरंगा रैली के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा सोसायटी की ओर से शहर तथा आसपास देहात क्षेत्रों में 2551 राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण किए किए गए है। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है। वही घर-घर जाकर लोगों के मकानों की छतों पर ध्वज लगाने का काम भी किया जाएगा।