जिले में 254 कोरोना संक्रमित मिले
शामली। जिले में 254 लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 234 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 2101 हो गई है।
सैंपलों की शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में शामली शहर के करीब 60 लोग संक्रमित मिले हैैं। कैराना में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनके अलावा कांधला में चार, हाथी करौदा में दो, कुड़ाना में चार, आदमपुर में दो, बनत में दो, बुटराड़ी में एक, पिंडोरा जहांगीरपुर में एक, बिडौली में एक, भभीसा में दो, एलम में दो, पुरमाफी में एक, ऊन में एक, ढिंढाली में एक, पटनी में एक, सूबरी में दो, लपराना में एक, टोड़ा में एक, सल्फा में एक, हुरमजपुर में एक, इस्सोपुर टील में एक, बुच्चाखेड़ी में एक, तितरवाड़ा में एक, खंदरावली में एक, खेड़ा गदाई में एक, भारसी में एक और गढ़ीपुख्ता में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में कुल सक्रिय केस 2101 में 2004 मरीज होम आइसोलेशन और 97 मरीज कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती है, जिनका उपचार चल रहा है।