गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में कोरोनारोधी वैक्सीन का एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के लाभार्थियों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के सभी लाभार्थियों को कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ विभाग ने सभी लाभार्थियों को बारी-बारी से कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने का कार्य शुरू किया। जो देर शाम तक चलता रहा।वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि गॉव में 250 लाभार्थियों को कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। इस दौरान पुनीत एएनम, सुनीता, आशा मोनिका, रूबी, सीमा, आंगनबाड़ी कविता, सीमा, कविता बावरा आदि मौजूद रहे।