शामली। कोरोना कोविड 19 के बचाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी और जिला पंचायत सदस्यों की सर्वसम्मति से जिला निधि से 25 लाख रुपये उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में शासन बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि जिला पंचायत कर्मचारियों की ओर से एक दिन का वेतन भी 41000 रुपये मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा कराया गया है। इसकी सूचना डीएम जसजीत कौर, मंडलायुक्त, उपनिदेशक पंचायती राज लखनऊ को भेजी गई है।