शामली ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित रोजगार मेले में जानकारी देते अभ्यर्थी।
शामली। जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार खंड विकास कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 228 अभ्यार्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले में एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हिमालय इंपैक्ट, एकेएस जॉब प्लेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड, एमएनसीएस एंड क्रेडिट सोलूशन प्राइवेट लिमिटेड, अय्यूर हर्बल मैनपावर सर्विस, महिंद्रा ऑटो मैनपावर सप्लाई, पुखराज हेल्थकेयर, कल्प इंश्योरेंस, होली हर्ब्स, प्रवाह प्लेसमेंट, नवभारत फर्टीलाइजर, शिवशक्ति बायोटेक, भारत कंस्ट्रक्शन व जिनेवा क्रॉप आदि 14 कंपनियों ने सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेक्निकल, सेल्स मैनेजर, स्टोर कीपर और गैर तकनीकी पदों पर 228 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस अवसर पर रोजगार मेले में कुल 445 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयनित अभ्यर्थियों को खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नितिन राणा, अनुदेशक नरेंद्र व एमआईएस मैनेजर अंकित यादव ने अभ्यर्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग भी की गई। रोजगार मेले में संदीप कुमार, सतेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद
शामली ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित रोजगार मेले में जानकारी देते अभ्यर्थी।