फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस केंद्र में स्थिर सरकार देने में सक्षम: हरेंद्र मलिक
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने कई स्थानों का दौरा कर जनसंपर्क किया। शामली में लोगों ने उनका स्वागत किया।
एमएस फार्म में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने हरेंद्र मलिक को सम्मानित किया। मलिक ने कहा कि वे सर्वसमाज के लिए हर समय तैयार हैं। वे क्षेत्र में ही रहते हैं। फोन पर भी हर वक्त लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश में स्थिर और बेहतर सरकार दे सकती है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को भी बहुत कुछ दिया है। इसलिए इस बार लोग कांग्रेस से ही आस लगाए हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सुबोध शर्मा, पुनीत शर्मा, योगेश भारद्वाज, कैलाश शर्मा आदि मौजूद थे। हरेंद्र मलिक ने थानाभवन क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें