फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के साथ सुरक्षा बलों ने निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने चौसाना सहित क्षेत्र के कई मार्च किया। सुरक्षा बल के जवानों और पुलिस ने ग्रामीणों से निर्भीक होकर लोकसभा चुनाव के दिन मतदान करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने के साथ शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की। चौकी प्रभारी बीनू सिंह ने पुलिस और आईटीबीपी के जवानों के साथ चौसाना से मार्च शुरू किया। इसके बाद लक्ष्मीपूरा, खोड़समा, जिजौला, बल्लामजरा, भडी, गढ़ी हसनपुर, दथेड़ा, टोड़ा, भोगीमजरा और श्यामली-श्यामला में मार्च किया। ग्रामीणों को बताया कि धारा 144 लगी हुई है, जिसका पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस नजर रखे हुए है। चुनाव में सोशल मीडिया का सहारा लेकर शरारत करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें