कई बिजली उपकेंद्रों की आज होगी बिजली आपूर्ति ठप
शामली। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि 132 केवी विद्युत उप केंद्र थानाभवन पर अनुरक्षण कार्य होने के कारण 132 केवी विद्युत उपकेंद्र थानाभवन से पोषित सभी 33, 11 केवी उपकेंद्र थानाभवन टाऊन, थानाभवन देहात, नौजल, हसनपुर लुहारी, जलालाबाद टाउन, बिरालसी, चरथावल की विद्युत आपूर्ति शनिवार को सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक बाधित रहेगी।