झिंझाना। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मशांति के लिए गांव खोकसा में बावरिया समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में लोगों ने हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ किया। समिति अध्यक्ष धीरध्वज ने कहा की दुख की घड़ी में हमारा समाज देश के साथ खड़ा है। शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए एक सप्ताह में एक निश्चित धनराशि जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। हवन पूजन में हरजीत सिंह, पातीराम, धारा सिंह, सज्जन सिंह, घनश्याम, महेंद्र, रामसेवक, मंगतराम, कुड़ीराम, ओमपाल, जनार्दन, सुनीता रानी, कविता, मोनिका, सुमन, पूजा, राखी, सीमा, रामरती, राजबाला, अनीता, रेखा, उमा लक्ष्मी, राजेंद्र, धर्मेंद्र, ध्रुव कुमार आदि उपस्थित रहे है।