फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर सुरक्षा के घेरे में रहा मंत्री का कैंप कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। गन्ना भुगतान को लेकर किसानों के गन्ना मंत्री के कैंप कार्यालय के घेराव करने की घोषणा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा रही। किसानों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर आंदोलन का ऐलान किया था। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा था कि जिला मुख्यालय के साथ वह गन्ना भुगतान को लेकर थानाभवन में गन्ना विकास राज्य मंत्री के कैंप कार्यालय का भी घेराव करेंगे। जैसे ही यह सूचना प्रशासन को मिली तो दिन निकलते ही थानाभवन और गढ़ीपुख्ता थाने की पुलिस को कैंप कार्यालय पर तैनात कर दिया गया। शाम को धरना खत्म होने की सूचना पर राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें