कांधला। कुरुक्षेत्र में मंगलवार को होने वाले महिला ग्राम प्रधानों के स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में शामिल होने के लिए कस्बे की ग्राम प्रधान रवाना हो गई हैं। पीएम मोदी 12 फरवरी को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए महिला ग्राम प्रधान शक्ति सम्मेलन में शामिल होने के लिए चुना है। कार्यक्रम में पीएम 15 हजार महिलाओं को देश व प्रदेश को स्वच्छ बनाने का संदेश देंगे। सम्मेलन में स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को गांव गंगेरू की ग्राम प्रधान रीना चौधरी, इस्लामपुर घसौली से राधिका, नाला से बीना, भभीसा से कविता, मलकपुर से इसराना, डुंडूखे़डा से कृष्णा चौहान, मीमला से शारदा, लिसाढ़ से संतेश, मतनावली से उर्मिला, डांगरौल से आरती व म्भने़डा से ममतेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुई हैं।