शामली। एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाकर तीन बसों को सीज किया। जबकि एक बस का चालान कर दिया।
एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को निजी स्कूल में चलने वाली बसों की चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ के मुताबिक मुजफ्फरनगर रोड स्थित एक स्कूल की दो बसें बिना रजिस्ट्रेशन के सड़क पर चलती हुई मिलने पर सीज की गई। इसी स्कूल की एक बस बिना फिटनेस के मिलने पर सीज किया गया। तीनों बसों को बाबरी थाने पर खड़ा कराकर पुलिस की सपुर्दगी में दिया गया। इसके अलावा सहारनपुर रोड पर थानाभवन क्षेत्र में एक स्कूल के बाहर खड़ी बस की चेकिंग की गई तो उसका रजिस्ट्रेशन न मिलने पर चालान किया गया। इस स्कूल में दो बसें बिना रजिस्ट्रेशन के मिली, जिनका रजिस्ट्रेशन कार्रवाई पूरी करने को कहा गया है। एआरटीओ ने बताया कि हेलमेट डे के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चेकिंग की और बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर 68 चालान किए गए और 12,150 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।