शामली। बकाया भुगतान को लेकर भाकियू के जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में डीएम से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शामली चीनी मिल ने पिछले साल का गन्ने का कोई भुगतान नहीं किया गया। जल्द बकाया गन्ना नहीं होने पर भाकियू शामली चीनी मिल के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। ज्ञापन में आवारा पशुओं की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ने का भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल मे भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, भाकियू के युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, रजनीश प्रधान, गुड्डू बनत, मुन्ना टिटौली, अयाज खान बनत आदि मौजूद रहे।